top of page
इंडियन नेशनल परिवर्तन पार्टी (INPP Party ) संसदीय चुनाव, विधानसभा चुनाव, नगरपालिका चुनाव लड़कर और जीतकर निम्नलिखित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सभी राज्यों और जिलों के लोगों को अपने क्षेत्रों में टीम बनाकर देश के लिए काम करने के लिए आमंत्रित करती है।
हमारा लक्ष्य:
1. सार्वजनिक जवाबदेही:
• वोटों की शक्ति के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना कि उनकी एक वोट उनके प्रतिनिधियों को आपके जीवन को बेहतर या बदतर में बदलने की शक्ति देता है।
• जनता में जागरूकता लाना है कि उन्हें केवल अच्छे नेताओं के लिए मतदान करना चाहिए। लोगों ने गुंडों के लिए मतदान नहीं करना चाहिए ।
2. स्वछता :
• सरकारी कर्मचारी पूर्ण देश में स्वच्छता रखने के लिए काम करेंगे। लोगों को स्वच्छता बनाये रखने के लिए सख्त नियम लागू करेंगे।
• सड़क पर कचरे फेंकने वाले या तम्बाकू थूकने वाले लोगों को दंडित किया जाएगा ।
3. शिक्षा व्यवस्था :
• कम फीस में बेहतर शिक्षा पद्धिति लाएंगे. जिसमे ६० % व्यावहारिक, ३० % सिद्धांत पर और १० % अनुसंधान के द्वारा पढ़ाया जाएगा ।
• हम प्रतिशत बाधा के बिना शिक्षा क्षेत्र में अपनी पसंद के विषय में छात्रों को पढ़ने देंगे।
• हम शिक्षा पाठ्यक्रम को बदलेंगे ।
• सभी बच्चों को स्कूल में मुफ्त में या एसएससी तक न्यूनतम शुल्क में पढ़ाने का प्रयास करेंगे।
4. उद्योग और नौकरियां:
• व्यवसायियों को अपने उद्योग को बढ़ाने के लिए प्रेरित करके लोगों के लिए नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
• व्यवसायियों को गुंडों और भ्रष्टाचार से संरक्षित किया जाएगा।
• उन उद्योगियों को कम कर की सुविधा दी जायेगी जो बड़ी संख्या में जनशक्ति को रोजगार देगा ।
5. आरक्षण :
• केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को फीस में छूट या आरक्षण प्राप्त होंगे ।
• जाति या धर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं होगा ।
• नौकरी पदोन्नति के लिए कोई आरक्षण नहीं होगा ।
6. कृषि और किसान :
• किसानों को सहायता दिया जाएगा ।
• हम उन्हें खेती विषयक प्रशिक्षण प्रदान कराएंगे, उन्हें पर्याप्त पानी की आपूर्ति, बिजली, और गोदाम प्रदान करेंगे।
• बाजार के दौरे के लिए कम दर पर परिवहन की सुविधा दिया जाएगा ।
• विदेश से खाद्य आयात नहीं किया जाएगा ।
7. पानी और विद्युत के लिए संसाधन :
• पानी और बिजली के लिए संसाधन लाया जाएगा जिससे देश में २४ घंटे पानी और बिजली की आपूर्ति किया जा सके ।
8. भ्रष्टाचार मुक्त, सुरक्षा और पुलिस :
• सुरक्षित, गुंडा मुक्त और दंगा मुक्त देश बनाएंगे ।
• देश में हर जगह माइक के साथ अच्छी गुणवत्ता वाले सुरक्षा कैमरे पुलिस अधिकारियों द्वारा 24x7 पर निगरानी में रखी जायेगी ताकि आवश्यक जगह पर तत्काल मदद भेज सकें और अपराधियों का पता लगा सकें।
• भ्रष्टाचार मुक्त सरकारी अधिकारी और ईमानदार सख्त पुलिस होंगे।
• पुलिस केंद्रीय सरकार के अधीन होगी और होमगार्ड राज्य सरकार के अधीन होगा। ताकि स्थानीय नेता या गुंडों के द्वारा पुलिस को प्रभावित नहीं किया जाएगा।
• किसी भी भर्ती में कोई रिश्वत नहीं होगा । पुलिस और सैन्य में शामिल होने वाले अभ्यर्थी से कोई रिश्वत नहीं लिया जाएगा ताकि वे ईमानदारी से काम कर सकें।
• अपराधी को तुरंत दंडित किया जाएगा ।
9. अदालत, न्याय एवं पद्धिति :
• हम अदालत में तेजी से सही निर्णय चाहते हैं।
• वीडियो और माइक अदालत में हो ताकि ऑनलाइन अदालत की कार्यवाही रहे और जज सबूत और बयान आदि ऑनलाइन नोट करे ।
10. अवैध भूमि अधिग्रहण और रियल एस्टेट मार्केट पर नियंत्रण क्रिया :
• अवैध जमीन हथियाने वालों के खिलाफ सख्त और तेजी से कार्रवाई होगी ।
• घर के कीमतों को नियंत्रित किया जाएगा। ।
11. चिकित्सा :
• 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कम लागत वाले चिकित्सा उपचार प्रदान करेंगे ।
12. सरकारी कर :
• पूरे भारत में समान दरों पर औद्योगिक और बिक्री कर होंगे ।
• सलाहकारों के लिए 10% व्यापार कर होगा.
• कम से कम 2% आय कर लागू होगा। यह सभी कामकाजी लोगों के लिए अनिवार्य होगा ।
13. रक्षा प्रणाली और सैनिक :
• हम मानव शक्ति संख्या, हथियारों, तकनीकों आदि में सेना को मजबूत बनाने के लिए समर्थन करेंगे।
• वे ५५ वर्ष की आयु तक काम करेंगे और उनको किसी अन्य सरकारी नौकरी के लिए वीआरएस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ।
14. संविधान :
• हम संविधान में संशोधन करने का प्रयास करेंगे। जिसमें कई सांसद विधायक महापौर आदि नहीं होंगे । अधिकांश काम सिविल सेवा अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संभाला जाएगा।
• भारत के राष्ट्रपति को सीधे जनता द्वारा चुना जाना चाहिए ।
• न्यायालय संसद द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करेंगे।
• रक्षा मंत्रालय भारत के राष्ट्रपति के अधीन होगा। ये भारत के प्रधान मंत्री के अधीन नहीं होगा।
• सीबीआई केवल भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति और सर्वोच्च न्यायालय के अधीन होगी।
• पूरे देश के लिए एक ही सरकार होगी ।
bottom of page
